जमशेदपुर: भारत निर्वाचन आयोग के दिशा- निर्देश पर घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य चल रहा है. इसी क्रम में निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह एसडीओ घाटशिला सुनील चंद्र ने बुधवार को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित कर बैठक की.

बैठक में राजनीतिक दलों को दावा एवं आपत्ति प्रपत्र उपलब्ध कराए गए. एसडीओ ने दलों से आग्रह किया कि वे अपने स्तर से व्यापक प्रचार- प्रसार कर पात्र नागरिकों को प्रपत्र भरने के लिए प्रेरित करें. उन्होंने बताया कि नए मतदाताओं का पंजीकरण, नाम में सुधार, पते में बदलाव और मृत या स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाने के लिए यह प्रक्रिया की जा रही है.
निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि पुनरीक्षण के दौरान बूथ स्तर अधिकारी (BLO) मतदाताओं से घर- घर संपर्क कर रहे हैं. राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट से भी इस कार्य में सहयोग की अपेक्षा की गई है. उन्होंने आश्वस्त किया कि निर्धारित अवधि में प्राप्त सभी दावे और आपत्तियों की जांच कर समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा. इस अवसर पर मौजूद राजनीतिक दलों ने निर्वाचन आयोग की इस पहल का स्वागत किया और मतदाता सूची को अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाने में हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
