पटना/ Arzoo Bakhsh झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सोमवार को पटना स्थित राजद की वरिष्ठ नेता एवं बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर जाकर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने लालू प्रसाद यादव का हालचाल जाना और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली.

विज्ञापन
मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच देश की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों, सामाजिक- आर्थिक हालात पर चर्चा हुई. साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य और युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में भी विचार- विमर्श किया गया. इस मौके पर बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी प्रसाद यादव, झारखंड सरकार के मंत्री संजय प्रसाद यादव आदि मौजूद रहे.
देखें मुलाक़ात का video

विज्ञापन
