जमशेदपुर: पोखारी स्थित नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित नेताजी सुभाष इंस्टिट्यूट ऑफ फार्मेसी को बड़ी सफलता मिली है. फार्मास्यूटिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (PCI), नई दिल्ली ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए संस्थान में एम.फार्मेसी पाठ्यक्रम को मान्यता प्रदान कर दी है.

फार्मेसी की पढ़ाई यहां 2019 से शुरू हुई थी, जिसकी शुरुआत स्नातक और डिप्लोमा कोर्स से हुई थी. संस्थान ने आधुनिक तकनीक पर आधारित प्रयोगशालाओं और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से छात्रों को प्रैक्टिकल अनुभव प्रदान किया है. अधिकांश छात्रों को प्लेसमेंट भी मिला है और वे देश की विभिन्न कंपनियों में कार्यरत हैं.
अब एम.फार्मेसी की तीनों विशेषताओं को PCI की मान्यता प्राप्त हो गई है. इनमें फार्मास्यूटिक्स (15 सीटें), फार्माकोलॉजी (15 सीटें) और फार्माकॉग्नोसी (15 सीटें) शामिल हैं. इन पाठ्यक्रमों की अवधि दो वर्ष यानी चार सेमेस्टर होगी तथा कुल शुल्क ₹2,40,000 निर्धारित किया गया है.
विशेष उल्लेखनीय है कि संस्थान में पहले से एम.फार्मा के दो कोर्स संचालित थे और अब फार्माकॉग्नोसी विषय को भी मान्यता मिल चुकी है. इससे छात्रों को शोध और अध्ययन के अधिक अवसर प्राप्त होंगे.
संस्थान प्रबंधन ने इस उपलब्धि को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और अनुभवी संकाय की मेहनत का परिणाम बताया. उनका कहना है कि यह सफलता छात्रों को राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर फार्मेसी शिक्षा और रिसर्च में बेहतर अवसर दिलाएगी. यह मान्यता नेताजी सुभाष इंस्टिट्यूट ऑफ फार्मेसी की उच्च शैक्षणिक प्रतिबद्धता और उत्कृष्ट अधोसंरचना का प्रमाण है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
