जमशेदपुर: शहर में तीज पर्व को लेकर महिलाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. तीज का पर्व सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है और इसी को लेकर सोमवार से ही बाजारों और पूजा स्थलों में रौनक बढ़ गई है. जगह-जगह मेहंदी लगाने वाले स्टॉल और ब्यूटी पार्लर में महिलाओं की लंबी कतारें देखी जा रही हैं.


मालूम हो कि तीज के मौके पर महिलाएं पारंपरिक श्रृंगार करती हैं. सुहाग का प्रतीक माने जाने वाले इस पर्व में महिलाएं पूरे सोलह श्रृंगार के साथ माता पार्वती और भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना करती हैं. जमशेदपुर की सड़कों और बाजारों में तीज की तैयारियों की झलक साफ दिखाई दे रही है.
खासकर साकची, बिष्टुपुर, कदमा, सोनारी और मानगो इलाके के बाजारों में महिलाओं और युवतियों की भीड़ उमड़ पड़ी है. महिलाएं हाथों में अपनी पसंद की मेहंदी लगवाने के लिए टूट पड़ी हैं. मंगलवार को सुहागिन महिलाएं तीज का उपवास रखेंगी और बुधवार को व्रत तोड़ेंगी.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
