औरंगाबाद/ Arzoo Bakhsh जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र के लांगुराही पहाड़ पर नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे सर्च अभियान के दौरान पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. इस अभियान में एक हार्डकोर नक्सली को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार नक्सली के पास से एक देसी कट्टा और एके-47 के 139 कारतूस बरामद किए गए हैं.

विज्ञापन
एसडीपीओ सदर-2 चंदन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्रवाई सुरंग नुमा क्षेत्र में की गई. पुलिस टीम ने विशेष इनपुट के आधार पर सघन सर्च अभियान चलाया था. इसी दौरान उक्त नक्सली को हथियारों के साथ पकड़ा गया. उन्होंने कहा कि गिरफ्तार नक्सली से पूछताछ की जा रही है और उसके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है. नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन भविष्य में भी इसी प्रकार जारी रहेगा.

विज्ञापन
