आदित्यपुर: रोड नंबर 32 स्थित शिव मंदिर में भगवती संघ द्वारा आयोजित दुर्गा पूजा की बैठक सम्पन्न हुई. बैठक की अध्यक्षता अधिवक्ता ओम प्रकाश ने की. इस वर्ष भगवती संघ की दुर्गा पूजा का 19वां वर्ष है. दुर्गा पूजा महोत्सव की शुरुआत 22 सितंबर 2025 को कलश स्थापना के साथ होगी. वहीं, 2 अक्टूबर 2025 को विजयादशमी के साथ इसका समापन होगा.

बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया
अध्यक्ष: अधिवक्ता ओम प्रकाश,
वरीय उपाध्यक्ष: अभियंता मनोज कुमार मिश्रा, उपाध्यक्ष: कमल राहा, लंकेश कुमार सिंह, पप्पू रजक, मनोज सिंह, काजल राहा, प्रकाश कश्यप, पर्यावरणविद् अभियंता अमरेश कुमार, संजीव कुमार झा, अधिवक्ता एल.बी. ठाकुर.
महासचिव: लाइसेंसी दीपक कुमार झा, अधिवक्ता अजय कुमार सिंह, नवीन कुमार (प्रेस), अश्वनी कुमार सिंह (बबलू), परितोष कुमार मंडल, अंकित कुमार (अधिवक्ता). सचिव: सुरेंद्र सिंह, विजय साहू, दिवाकर कुमार (गन्नू), प्रत्यूष कश्यप (बिट्टू), हरिशंकर पांडे, शेखर तिवारी, उदय कुमार महतो, शैलेंद्र तिवारी, अमित ठाकुर, राजीव पांडे, राजेंद्र कुमार राय.
मुख्य कोषाध्यक्ष: राजेंद्र कुमार गुप्ता. कोषाध्यक्ष: अशोक कुमार गुप्ता, सुब्रत दत्ता, गौरव गुप्ता.
प्रवक्ता: दुर्गेश मिश्रा, अधिवक्ता आकाश कुमार. मुख्य यजमान: अशोक कुमार, कृष्ण कुमार झा (गुड्डू), दिनेश सिंह. मनोरंजन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रबंधक: आनंद पटेल बनाए गए.
साथ ही पूजा प्रबंधक, पूजा सामग्री व्यवस्थापक, भोग व्यवस्था, पंडाल व्यवस्था आदि की जिम्मेदारी भी तय की गई.
मुख्य संरक्षक: विनोद श्रीवास्तव (पूर्व मेयर, आदित्यपुर नगर निगम), एस.एन. ठाकुर (प्रबंध निदेशक, ऑटो क्लस्टर), इंदर अग्रवाल (अध्यक्ष, आदित्यपुर स्माल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन), आर.के. सिन्हा, मुकेश कुमार भगत, राजेश कुमार मुन्ना, शारदा देवी, राजू सिंह, विजय मिश्रा.
संरक्षक मंडली में शामिल लोग:
अमरजीत सिंह मेहता, डॉ. मृत्युंजय सिंह, हिमांशु शेखर भारती, एन.पी. सिंह, वाई.एन. मिश्रा, अश्वनी कुमार केसरी, सुबोध शरण, रविंद्र प्रसाद सिंह. बैठक में सभी सदस्यों ने आगामी दुर्गा पूजा को भव्य बनाने का संकल्प लिया.

