आदित्यपुर/ Parmeshwar Gori झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर जमशेदपुर एथलीट क्लब, बिष्टुपुर ने गहरी संवेदना व्यक्त की है. क्लब परिसर में एक शोक सभा का आयोजन किया गया.

विज्ञापन
इस मौके पर स्वर्गीय शिबू सोरेन की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई. साथ ही दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन भी रखा गया.
शोकसभा में क्लब से जुड़े कई सदस्य उपस्थित थे.
इनमें धनंजय कुमार, दीपक कुमार, अरविंद (ट्रेनर), राका, शुभम, माणिक मंडल, अर्क राज, साहेब कुमार और रिंकू शामिल थे. सभी ने दिशोम गुरु के सामाजिक योगदान को याद किया. झारखंड आंदोलन और राज्य निर्माण में उनकी ऐतिहासिक भूमिका को भी श्रद्धापूर्वक स्मरण किया गया.
पूरे आयोजन के दौरान माहौल भावुक और शांतिपूर्ण रहा.

विज्ञापन
