सरायकेला/ Pramod Singh जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित अर्जुना कप जिला फुटबॉल लीग 2025 के गुरुवार के मैच में एसएमसी प्रधानगोड़ा ने एसके स्पॉटिंग हरिभंजा को 3-0 से हराया. अर्जुना स्टेडियम खरसावां में खेले गए मैच के पांचवें मिनट में सुधीर टुडू ने पहला गोल कर टीम को बढ़त दिलाई. 45वें मिनट में बीरसिंह माझी ने दूसरा और 47वें मिनट में सुधीर ने अपना दूसरा और टीम का तीसरा गोल कर जीत सुनिश्चित कर ली.

दूसरे मैच में ग्रीन एरिया दलभंगा ने सरना एकेडमी सेनेडीह को 7-3 से पराजित किया. दलभंगा के धुना हेंब्रम, मार्टिन पूर्ति, संजय मुंडा और हरिदेव मुंडा ने शानदार गोल किए. सेनेडीह की ओर से शंकर हेंब्रम ने दो और डी हेंब्रम ने एक गोल किया.
25 जुलाई को अर्जुना स्टेडियम खरसावां में पहला मैच डीएस ब्रदर्स सरमाली बनाम जिया सपोर्टिंग सीनी के बीच दोपहर 2 बजे और दूसरा मैच दीनबंधु एफसी चक्रधरपुर बनाम तूड़ियान एफसी खरसावां के बीच शाम 4 बजे खेला जाएगा.

