सरायकेला/ Pramod Singh सरायकेला- खरसावां जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित जिला फुटबॉल लीग अर्जुना कप के मंगलवार को खेले गए पहले मैच में रेजिडेंशियल फुटबॉल ट्रेंनिंग सेंटर खरसावां की टीम ने एनबीएससी सरेंगदा को 8-1 से पराजित कर प्रतियोगिता में लगातार अपनी तीसरी जीत दर्ज की. इस जीत के साथ ही रेजिडेंशियल फुटबॉल सेंटर खरसावां प्रतियोगिता में भाग लेने वाली 24 टीमों में सुपर लीग में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई.

मैच की खास बातें
अर्जुना स्टेडियम में खेले गए मैच में फुटबॉल सेंटर की टीम ने शुरुआत से ही गोल की झड़ी लगा दी. तीसरे मिनट में रोहित हेंब्रम ने पहला गोल किया. 13वें मिनट में समीर कुंकल ने, 18वें मिनट में सुरेश ने, 29वें मिनट में रोहित ने अपना दूसरा गोल और 31वें मिनट में सुरेश ने टीम के लिए पांचवां गोल किया. मध्यांतर के बाद जैक जॉनसन टुडू ने 50वें व 53वें मिनट में गोल दागा जबकि समीर कुंकल ने 61वें मिनट में अपना दूसरा गोल कर टीम की जीत सुनिश्चित कर दी.
दूसरा मैच ड्रॉ रहा
सुभाष एफसी चक्रधरपुर और देवेंद्र मांझी स्पोर्ट्स फाउंडेशन चक्रधरपुर का मैच 1-1 से ड्रॉ रहा. पांचवें मिनट में देवेंद्र मांझी स्पोर्ट्स फाउंडेशन के मोहम्मद शाहिद ने गोल कर बढ़त दिलाई पर 22वें मिनट में सुभाष एफसी के सुनील सोय ने गोल कर स्कोर बराबर कर दिया.
23 जुलाई के मैच
पहला मैच: सरना तारुप कांड्रा बनाम भूरसा राजनगर समय 2:00 बजे. दूसरा मैच: आरएन स्पॉटिंग जुगीडीह बनाम डीकेएमसी नारायण बेड़ा समय 4:00 बजे.

