चाईबासा/ Jayant Pramanik झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JELKM) इस वर्ष 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस चाईबासा मुख्यालय में मनाएगा. इसको लेकर पार्टी के जिला अध्यक्ष करण महतो की अध्यक्षता में कचहरी तालाब परिसर में बैठक हुई. बैठक में एसटी मोर्चा के जिला अध्यक्ष बुआए बिरूली को कार्यक्रम स्थल चयन और आयोजन को सफल बनाने की जिम्मेदारी दी गई.

बैठक में झारखंड आंदोलनकारी डेबिड कलुन्डिया ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए जिला, कोल्हान और केंद्रीय कमेटी में पश्चिमी सिंहभूम से नाम भेजा जाए. अधिवक्ता महेंद्र जामुदा ने कहा कि मानसून सत्र में ईचा खड़काई डैम और चाईबासा बाईपास रिंग रोड का मुद्दा उठाने के लिए केंद्रीय अध्यक्ष सह डुमरी विधायक जयराम महतो को लिखित दिया जाएगा. युवा अध्यक्ष अजय महतो ने कहा कि आने वाला समय युवाओं का है, इसलिए अधिक से अधिक युवाओं को पार्टी से जोड़ा जाएगा. संजय कुंकल के द्वारा पार्टी जॉइन करने वालों का स्वागत किया गया. मौके पर नितिन जमुदा, अजय पूर्ति, अजय देवगन, मनीष कलुन्डिया, धर्मदास गोप, दीपक सवैया, मोहन सवैया, संजय कालिंदी, जितेंद्र बिरुवा, मनजीत सिंह कुंकल समेत कई लोग उपस्थित थे.
इस दौरान भाजपा और झामुमो के कई कार्यकर्ताओं ने भी पार्टी जॉइन की. इनमें मुकुरु हेम्बोम (पूर्व बैंककर्मी), डॉक्टर अक्षय गोप (जदयू ओबीसी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष), घासीराम बिरुवा (झारखंड आंदोलनकारी), अजय पूर्ति, विकास पाडेया, बबलू पाडेया, प्रकाश पान, गुरुचरण हांसदा, नाउरू सुंडी, बीरसिंह गोप, मोतीराम सुंडी, हरीचरण सुंडी समेत दर्जनों कार्यकर्ता शामिल रहे.

