सरायकेला: पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा बुधवार को सीनी पहुंचे. जहां उन्होंने गांधी चौक स्थित श्राद्धकर्म स्थल पर भाजपा के दिवंगत नेता मनोज मुखी को श्रद्धांजलि अर्पित की. अर्जुन मुंडा ने स्वर्गीय मनोज मुखी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की.

विज्ञापन
इस मौके पर पूर्व सीएम ने कहा कि मनोज मुखी के असमय निधन से संगठन और समाज को अपूरणीय क्षति हुई है. उनकी निष्ठा, सेवा और योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा. वह हमेशा सामाजिक कार्यों में बढ़- चढ़ कर हिस्सा लेते थे. उनकी कमी हमेशा महसूस की जाएगी. अर्जुन मुंडा ने इस दौरान क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ताओं और आम लोगों से भी मिलकर हालचाल जाना. कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव, मनोज शर्मा, मुरली प्रधान समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
