जमशेदपुर/ Afroz Mallik दो दिन पूर्व बागबेड़ा थाना अंतर्गत एलबीएम रोड स्थित साइ मंदिर के समीप गोली लगने से घायल युवक आशीष भगत जिंदगी से जंग हार गया. बीती रात कोलकाता में इलाज के दौरान आशीष की मौत हो गई है. जिसके बाद परिजनों में मातम छा गया है.

विज्ञापन
बता दे कि गोली लगने से घायल आशीष को परिजन बेहतर इलाज के लिए कोलकाता लेकर गए थे मगर उसे बचाया नहीं जा सका. इधर पुलिस ने मामले से जुड़े पांच युवकों को गिरफ्तार किया है, जिनसे पूछताछ चल रही है. मिली जानकारी के अनुसार पुलिस की गिरफ्त में आए युवकों में बाबू सिंह उर्फ टेपर, राहुल यादव उर्फ छोटू, रंजन दास और सूरज दास शामिल है. पुलिस ने उनके पास से एक पिस्तौल, दो जिंदा गोली और एक खोखा बरामद किया है. संभवत आज पुलिस मामले का खुलासा कर सकती है.

विज्ञापन
