आदित्यपुर/ Parmeshwar Gorai सरायकेला- खरसावां जिला के आरआईटी थाना पुलिस ने अर्थ एनक्लेव के फ्लैट संख्या 301 में दबिश देकर एक महिला और एक पुरुष को संदिग्ध अवस्था में दबोचा जिन्हें पूछताछ के लिए अपने साथ थाना ले गई है.

थाना प्रभारी संजीव कुमार सिंह ने छापेमारी की पुष्टि करते हुए कहा है कि गुप्त सूचना के आधार पर एक महिला और एक पुरुष को संदिग्ध अवस्था में हिरासत में लिया गया है जिससे पूछताछ की जा रही है. वैसे सूत्रों की माने तो इस मामले में तीन महिला और तीन पुरुष हिरासत में लिए गए हैं. हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है. पुलिस के इस कार्रवाई के बाद सोसायटी में हड़कंप मचा हुआ है. बता दें कि अर्थ एनक्लेव रईसों की सोसायटी है. यहां इससे पूर्व चोरी की कई बड़ी घटनाएं हो चुकी है. सूत्र बताते हैं कि उक्त फ्लैट में चोरी छुपे सेक्स रैकेट का धंधा चलता है.

