जमशेदपुर: जुगसलाई थाना अंतर्गत रेलवे फाटक के समीप बुधवार को एक युवक ने ऑटो चालक को चाकू मार कर घायल कर दिया. घायल अवस्था में ऑटो चालक को टाटा मुख्य अस्पताल लाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स रेफर कर दिया गया है.

विज्ञापन
ऑटो चालक का नाम मोहम्मद शहंशाह बताया जा रहा है जो जुगसलाई गौरी शंकर रोड का रहने वाला है. बताया जाता है कि चाकू मारने वाले युवक का नाम साहिल है जो जुगसलाई हिल व्यू रोड का रहने वाला है. ऑटो चालक और साहिल के परिवार के बीच पूर्व से विवाद चल रहा था. उधर सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई.

विज्ञापन
