चांडिल: शुक्रवार को चांडिल में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लिया. इस दौरान भक्तों ने भगवान जगन्नाथ के जयकारे लगाए और रथ को खींचने में बढ़- चढ़कर भाग लिया. परंपरागत तरीके से भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की मूर्तियों को रथ पर रखा गया उसके बाद भक्तों ने पूरे श्रध्दा से प्रभु का रथ खींचा.

इस दौरान भक्तों ने पारंपरिक वेशभूषा में भाग लिया. रथ यात्रा के दौरान विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया. रथ यात्रा के दौरान भक्तों की भावना और उत्साह देखने लायक था. भक्तों ने भगवान जगन्नाथ के भजन और कीर्तन गाए. इस दौरान भक्तों ने भगवान जगन्नाथ से आशीर्वाद की कामना की. रथ यात्रा के दौरान शहर में सुरक्षा व्यवस्था चाक- चौबंद रही. पुलिस और प्रशासन की टीम ने रथ यात्रा के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे और भक्तों की सुरक्षा का ध्यान रखा गया था. रथ यात्रा भगवान जगन्नाथ की एक महत्वपूर्ण पूजा है, जिसमें भगवान जगन्नाथ की मूर्ति को रथ पर रखकर शहर में निकाला जाता है. यह पूजा भगवान जगन्नाथ की भक्ति और उनके प्रति समर्पण का प्रतीक है.
देखें video

