जमशेदपुर: करनडीह के सरजोमटोला में ट्रांसफॉर्मर में खराबी और शॉर्ट सर्किट के कारण बीते मंगलवार की रात 8:30 बजे कई घरों में नुकसान पहुंचा है. इस घटना में ग्रामीणों के घरों में रखे कई इलेक्ट्रॉनिक समान क्षतिग्रस्त हो गए हैं. स्थानीय लोगों ने कहा कि इस घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन ऐसा प्रतीत होता है कि ट्रांसफॉर्मर में कुछ उपकरणों की कमी के कारण यह घटना हुई है. ग्रामीणों ने करनडीह विद्युत विभाग के एसडीओ को ज्ञापन सौंपकर इस घटना की जानकारी दी है और भविष्य में ऐसी घटना न हो इसके लिए ट्रांसफॉर्मर में उचित उपकरण लगाने की मांग की है.

ग्रामीणों ने इस घटना के विरोध में आवाज उठाई है और विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान किया जाए. इस अवसर पर भगत हेम्ब्रम, मोनिका हेमंब्रम, मांझी राम मुरमू, विनोद हसदा, अर्जुन मुंडा समेत कई स्थानीय लोग मौजूद थे. ग्रामीणों ने विभाग को बताया है कि इस घटना में कई घरों में नुकसान पहुंचा है और ग्रामीणों को भारी क्षति हुई है. विभाग से मांग की गई है कि जल्द से जल्द ट्रांसफॉर्मर में उचित उपकरण लगाकर इस समस्या का समाधान किया जाए.

