सरायकेला/ Pramod Singh विनय कुमार ने मंगलवार को सरायकेला थाना प्रभारी का पदभार लिया. पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत ने आरआईटी थाना प्रभारी विनय कुमार को सरायकेला का थाना प्रभारी बनाया है. पदभार लेने के बाद विनय कुमार ने कहा कि अपराध पर अंकुश लगाना पहली प्राथमिकता होगी.


विज्ञापन
क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखना है. आम जनता से पुलिस को सहयोग करने की अपील की है. सरायकेला वासियों से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि जो भी समस्या हो स्थानीय लोग सीधे हमसे संपर्क कर सूचना दे सकते हैं. उन्होंने कहा कि लोगों की समस्या दूर करना पहली प्राथमिकता है. गौरतलब है कि सरायकेला थाना प्रभारी सतीश वर्णवाल को पुलिस अधीक्षक द्वारा लाइन क्लोज किया गया है.

विज्ञापन
