Jharkhand New Criminal चतरा जिले का रहने वाले उत्तम यादव नामक एक शातिर अपराधी ने रविवार को हजारीबाग में हुए गोलीकांड की जिम्मेदारी ली है. उसने एक वीडियो जारी कर खुद को “उत्तरी छोटानागपुर का नया गैंगस्टर” बताया है.

वीडियो में उत्तम यादव हथियार लहराते हुए धमकी देता नजर आ रहा है. वह खुद को गैंगस्टर के रूप में पेश कर रहा है और खुलेआम धमकियां दे रहा है.
उत्तम यादव का आपराधिक इतिहास.
उत्तम यादव पर पहले से ही कई संगीन मुकदमे दर्ज हैं. उस पर छात्राओं से छेड़खानी, अवैध हथियार रखने और रंगदारी मांगने जैसे गंभीर आरोप हैं. वह कई बार जेल जा चुका है और फिलहाल पुलिस की रडार पर है. पुलिस ने उत्तम यादव की गतिविधियों पर निगरानी रखी हुई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई है. वीडियो की सत्यता की पुष्टि के बाद उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. हजारीबाग गोलीकांड में उसकी संलिप्तता की जांच शुरू कर दी गई है.
देखें video

