बक्सर: जिला के चौसा एसजेवीएन थर्मल पावर प्लांट के पास 26 मई को राजद मजदूर नेता अर्जुन यादव हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी समेत चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है.


एसपी शुभम आर्य ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले का खुलासा किया. पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि मनोरंजन पांडेय और मृतक अर्जुन यादव के बीच एसजेवीएन थर्मल पावर प्लांट में ठेका को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था. मनोरंजन पांडेय ने पटना में बैठकर अर्जुन यादव की हत्या की साजिश रची और सुपारी देकर 26 मई को एसजेवीएन गेट के पास गोली मरवाकर हत्या करा दी. हत्या के बाद से मनोरंजन पांडेय समेत सभी आरोपी फरार थे. पुलिस ने मुख्य आरोपी मनोरंजन पांडेय समेत चार अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है और अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

