आदित्यपुर: पुलिस ने बीते शनिवार की शाम करीब सात बजे के आसपास आशियाना मोड़ के समीप से एक युवक को 3.42 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ पकड़ा जिसे रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

थाना प्रभारी विनोद तिर्की ने बताया कि एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान आशियाना मोड़ के समीप गस्ती दल को देखकर युवक भागने लगा जिसे खदेड़ कर पकड़ा गया. उससे पूछताछ करने पर उसने अपना नाम सोनू सोनकर बताया. उसकी तलाशी लेने पर उसकी जेब से 16 पुड़िया (करीब 3.42 ग्राम) ब्राउन शुगर 2120 नगद और एक मोबाइल बरामद किया गया. जिसे पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
*तो क्या एकबार फिर से सक्रिय होने लगे ब्राउन शुगर के कारोबारी!*
मालूम हो कि तत्कालीन थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह के छोटे से कार्यकाल में ही आदित्यपुर से ब्राउन शुगर का कारोबार लगभग समाप्त हो चुका था. जितने भी बड़े ब्राउन शुगर कारोबारी थे या तो सलाखों के पीछे भेज दिए गए या उन्होंने इलाका छोड़ दिया. करीब छः महीने से आदित्यपुर थाना क्षेत्र में ब्राउन शुगर की खरीद- बिक्री से सम्बंधित खबरें नहीं आ रहे थे. राजीव कुमार के ताबदले के बाद एकबार फिर से ब्राउन शुगर के खरीद- बिक्री से संबंधित मामले सामने आने लगे हैं ऐसे में कयास लगने लगे हैं कि एक बार फिर से क्षेत्र में ब्राउन शुगर तस्कर हावी हो रहे हैं जो वर्तमान थानेदार के लिए एक बड़ी चुनौती हो सकती है.

