सोनुआ/ Jayant pramanik चक्रधरपुर थाना क्षेत्र के पंप रोड स्थित पंप नदी में डूबने से एक 15 वर्षीय युवक की मौत हो गई. मिली जानकारी के मुताबिक रविवार को चक्रधरपुर के टोकलो रोड निवासी फैलु राय का पंद्रह वर्षीय पुत्र अनमोल राय अपने तीन दोस्तों के साथ चक्रधरपुर के पंप नदी में नहाने गया था. अनमोल पानी में तैरना नहीं जानता था.

नहाने के दौरान ही वह गहरे पानी में चला गया. इसके बाद उसके दोस्त काफी देर तक उसका खोजबीन करने लगे लेकिन जब उसका पता नहीं चला तो आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी. थोड़ी देर बाद कुछ लोगों के प्रयास से अनमोल के शरीर को नदी से बाहर निकाला गया. इसके बाद आनन- फानन में उसे रेलवे अस्पताल लाया गया. जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.
इधर घटना की सूचना पाकर अनमोल के परिजन व स्थानीय लोग रेलवे अस्पताल पहुंचे. जहां अनमोल के परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल था.

Exploring world
