सोनुआ (Jayant Pramanik) पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुआ क्षेत्र में वन विभाग ने अवैध केंदू पत्ता लदे वाहन को किया जब्त किया है. गुप्त सूचना के आधार पर वनकर्मियों ने शाम के समय ईचाहातु बेगुना सड़क के कोचापुर गांव के समीप वाहन को रोककर पकड़ा. पिकअप वाहन में 830 किलो अवैध केंदू पत्ता लदा हुआ था.

विज्ञापन
वाहन के चालक और खलासी द्वारा कोई भी परिवहन संबंधी कागजात पेश नहीं किया गया. जिसके बाद वनकर्मियों ने वाहन को जब्त करते हुए चालक राजेश संतरा और खलासी मधुसूदन पटनायक को गिरफ्तार किया. दोनों के विरुद्ध भारतीय वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जेल भेजा गया. इसके साथ ही वन विभाग ने वाहन के मालिक तपन पाल के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है.
विज्ञापन

