जमशेदपुर/ Afroz Mallik टेल्को थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की रहस्यमयी मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है. घोड़ाबंधा निवासी करीब 50 वर्षीय मिहिर दत्ता का शव मंगलवार सुबह उनके घर से लगभग दो किलोमीटर दूर एक तालाब में तैरता हुआ मिला.

जानकारी के मुताबिक, मिहिर दत्ता सोमवार की रात करीब 12 बजे अपने घर से निकले थे.
इसके बाद वे देर रात तक घर नहीं लौटे. परिजनों ने रातभर उनकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. सुबह स्थानीय लोगों ने तालाब में शव देखा और इसकी सूचना टेल्को थाना पुलिस को दी.
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया. पहचान मिहिर दत्ता के रूप में हुई. घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में शोक और दहशत का माहौल फैल गया. मृतक के घर में मातम पसरा हुआ है. बताया जा रहा है कि मिहिर दत्ता अपने पीछे तीन बेटों को छोड़ गए हैं. परिजन का रो- रोकर बुरा हाल है.
फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. मौत के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है.
स्थानीय लोग घटना को लेकर तरह- तरह की चर्चाएं कर रहे हैं.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
