सोनुआ (जयंत प्रमाणिक) सोनुआ- गोईलकेरा मुख्य सड़क के बालजोड़ी गांव के पास बुधवार को एक बालू लदा हाईवा वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया.


विज्ञापन
घटना के बाद ड्राइवर व खलासी फरार हो गये. घटना बुधवार अहले सुबह की बतायी जा रही है. घटना के बाद वाहन के मालिक हाईवा को उठा कर ले जाने के फ़िराक में थे. लेकिन मौके पर पुलिस पहुंच जाने के बाद उनके मंसूबों पर पानी फिर गया.
जानकारी के मुताबिक यह वाहन बुधवार अहले सुबह गोइलकेरा की तरफ से चक्रधरपुर जा रहा था. घटना के बाद हाईवा में लदे बालू नीचे गिर कर बिखर गया. जिसके बाद लोगों में बालू लेने की होड़ लग गयी. सुबह होते- होते बालू खत्म हो चुके थे. घटना को लेकर आंशका जतायी जा रही है कि हाईवा में बालू अपने क्षमता से ज्यादा लोड था और तेज रफ़्तार के कारण बालजोड़ी के पास तीखे मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया.
विज्ञापन

