चाईबासा: सोनुआ प्रखण्ड के पंसुवा डैम से निकलने वाली नहर बुरुडीह गांव के पास टूट गई है, जिससे पांच गांवों के ग्रामीणों को सिंचाई का पानी नहीं मिल पा रहा है। इस समस्या से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है. रविवार को पोड़ाहाट मैदान में पांच प्रभावित गांवों बुरुडीह, भूतनाशा, पोड़ाहाट, चीनीकुटी, झरुवासाई उडनचौका के ग्रामीण एकत्र हुए. ग्रामीणों का कहना था कि सिंचाई का पानी न मिलने से धान की फसल बर्बाद हो जाएगी. बैठक में सिंचाई विभाग के कार्यालय तथा सड़क को जाम करने की रणनीति पर चर्चा की.


ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह के भीतर विभाग द्वारा नहर की मरम्मत और इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जाती है, तो वे उग्र आंदोलन करने के लिए निर्णय लिया है.

ग्रामीणों ने नहर टूट जाने की सूचना आवेदन के माध्यम से विभाग को दे दी है, पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है.
बैठक में ग्रामीण मुंडा गंगाराम हेंब्रम, राजेंद्र महतो, गोंडाराम सोय, मनोज टुडू, बालसिंह सोय, मनकी गागराई, शैलेय गागराई, शिवराम महतो, पाटो लोहार, कुंदन सिंह लामाई सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे.
रिपोर्ट: जयंत प्रमाणिक

