बिहार: विधानसभा चुनाव 2025 के प्रथम चरण में सीवान जिले में दोपहर 3 बजे तक कुल 50.93% मतदान दर्ज किया गया. सुबह से ही मतदाताओं में मतदान को लेकर उत्साह देखा गया और मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें नजर आईं.

विधानसभा वार मतदान प्रतिशत इस प्रकार है
बरहरिया (110) में 53.63%, दरौली (107) में 46.65%, रघुनाथपुर (108) में 50.63%, दरौंदा (109) में 50.77%, गोरेयाकोठी (111) में 50.00%, महाराजगंज (112) में 53.06%, सीवान (105) में 51.65% और जीरादेई (106) में 51.15% मतदान हुआ.
प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार अब तक मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो रहा है. शाम तक मतदान प्रतिशत में और बढ़ोतरी की उम्मीद जताई जा रही है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
