Seraikela-Panchayat-Election-Nomination जिला परिषद के लिए नीमडीह और चांडिल से एक- एक उम्मीदवारों ने भरा नामांकन, 8 संभावित उम्मीदवारों द्वारा नामांकन पत्र खरीदा
इसे अपने सभी मित्रों और परिवार के साथ साझा करें...
सरायकेला: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण में मंगलवार को जिला परिषद सदस्य के लिए नीमडीह और चांडिल से एक- एक उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है.
जिला परिषद सदस्य नीमडीह भाग-6 से परिमल प्रमाणिक एवं जिला परिषद सदस्य चांडिल भाग 5 से लक्ष्मी मांझी द्वारा मंगलवार को आईटीडीए परियोजना निदेशक सह निर्वाची पदाधिकारी संदीप दोराईबुरु को नामांकन पत्र सौंपा है. इसके अलावा मंगलवार को पहले चरण में चांडिल, ईचागढ़, कुकड़ू एवं नीमडीह प्रखंड के लिए कुल 8 संभावित उम्मीदवारों द्वारा नामांकन पत्र खरीदा गया है, यानी कुल मिलाकर पहले चरण में होने वाली वोटिंग के लिए जिला परिषद सदस्य पद के लिए अब तक 29 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई है. पहले चरण के लिए नामांकन पत्र जमा करने तिथि जैसे- जैसे नजदीक आ रही है, नामांकन पत्र जमा करने वालों की संख्या भी अब बढ़ने वाली है.