सरायकेला/ Pramod Singh उपायुक्त के निर्देश पर सरायकेला प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत नयागांव और मुड़कुम में सोमवार को चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की सेवाओं पर जन- जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में 1098 की पहुंच बढ़ाना और बाल सुरक्षा तथा संरक्षण के विषयों पर लोगों को जागरूक करना था.

कार्यक्रम में ग्रामीणों को बताया गया कि आपात स्थिति में बच्चों की मदद के लिए चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर निःशुल्क कॉल की जा सकती है. बाल विवाह रोकथाम, बाल श्रम उन्मूलन, बाल तस्करी की रोकथाम और बाल अधिकारों की रक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गईं.
ग्रामीणों को यह भी बताया गया कि 1098 सेवा 24 घंटे उपलब्ध है और इस पर की गई कॉल पूरी तरह गोपनीय रहती है. सूचना मिलने के बाद तुरंत कार्रवाई की जाती है और संकट में फंसे बच्चों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जाता है.
ग्रामीणों ने कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लिया और बाल संरक्षण से संबंधित संदेशों को गंभीरता से ग्रहण किया. कार्यक्रम के माध्यम से उन्हें बच्चों की सुरक्षा और संरक्षण के लिए जरूरी कदम उठाने के लिए प्रेरित किया गया.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
