सरायकेला: उत्कल युवा एकता मंच की ओर से स्व. रंजन कुमार पटनायक की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई. कार्यक्रम में गणपति ओपेरा एवं अन्नपूर्णा गणनाट्य के कलाकारों और सदस्यों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी.


इस दौरान उपस्थित लोगों ने रंजन कुमार पटनायक के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया. वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व और कला-सांस्कृतिक क्षेत्र में योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका निधन इस क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है. उनसे जुड़ी स्मृतियां और उनका योगदान लोगों को हमेशा प्रेरित करता रहेगा.
श्रद्धांजलि सभा के दौरान उपस्थित सदस्यों ने कुछ क्षण मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. इस दौरान माहौल भावुक रहा.
कार्यक्रम में उत्कल युवा एकता मंच के पदाधिकारी एवं सदस्य, गणपति ओपेरा के कलाकार तथा अन्नपूर्णा गणनाट्य के सदस्य उपस्थित रहे.
प्रमोद सिंह (संपादक)

