सरायकेला/ Pramod Singh सदर अस्पताल में खरसांवां निवासी आलोक दास की पत्नी को प्रसव पीड़ा के दौरान लाया गया, जहां डॉक्टरों ने सिजेरियन ऑपरेशन कर एक स्वस्थ पुत्र को जन्म दिलाया. वर्तमान में जच्चा- बच्चा दोनों स्वस्थ हैं. इस अवसर पर नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष एवं समाजसेवी मनोज कुमार चौधरी भी अस्पताल में मौजूद रहे और आलोक दास के परिवार को शुभकामनाएं दी.

उन्होंने कहा कि उनके प्रयासों से सदर अस्पताल प्रबंधन ने सिजेरियन ऑपरेशन जैसे कठिन कार्य को सफलता पूर्वक संपन्न किया है और रेफरल अस्पताल की छवि को बेहतर बनाने में योगदान दिया है. मनोज कुमार चौधरी ने डॉक्टरों और नर्सिंग टीम को सफल ऑपरेशन के लिए धन्यवाद दिया और आमजनों से अपील की कि गर्भवती महिलाएं अपनी नियमित स्वास्थ्य जांच कराएं और हेल्दी आहार का सेवन करें. उन्होंने कहा कि सदर अस्पताल में प्रसव या अन्य स्वास्थ्य समस्याओं के लिए लोग उनसे संपर्क कर सकते हैं, उनका नंबर 9204232406 है.
इस अवसर पर सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. नकुल चौधरी, अस्पताल प्रबंधक संजीत राय, अस्पताल कर्मी और आलोक दास के परिवार के सदस्य उपस्थित थे.

