सरायकेला: प्रखंड के सेरेंगदा गांव में लंबे समय से ट्रांसफार्मर की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों को अब राहत मिली है. गांव में पहले 25 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा था, जो दो सप्ताह से खराब पड़ा था. इस कारण पूरे गांव की बिजली आपूर्ति बाधित थी और ग्रामीणों को गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ रहा था. ग्रामीणों इसकी शिकायत पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा से की. पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा की पहल पर 63 केवीए क्षमता का नया ट्रांसफरमर लगाया गया. इसके साथ ही 45 परिवार वाले इस गांव में बिजली की आपूर्ति शुरु कर दी गयी.

यह कार्य रविवार को पूरा हुआ. ट्रांसफार्मर बदलने से गांव के लोगों को अब पर्याप्त बिजली आपूर्ति मिल सकेगी. स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि इस व्यवस्था से खेती और घरेलू उपयोग के लिए अब बिजली की समस्या नहीं रहेगी. इस दौरान मुख्य रुप से मुरली प्रधान, मनोज शर्मा, विश्वनाथ पाल, लोकनाथ पाल, काली चरण महतो, फूलचंद महतो, अशोक महतो, गौर चंद महतो, शिव चरण महतो, विशेश्वर महतो, सनातन महतो, पुण्य चंद्र महतो आदि उपस्थित थे.

