सरायकेला/ Pramod Singh छह सदस्यीय केंद्रीय जांच टीम ने गुरुवार को सरायकेला सदर अस्पताल का निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक एवं आईसीटीसी लैब का जांच किया गया.

इस दौरान अस्पताल उपाधीक्षक डॉ नकुल प्रसाद चौधरी एवं ब्लड बैंक प्रभारी डॉ अनुपमा वर्मा उपस्थित थीं. जांच के क्रम में टीम ने ब्लड बैंक में रक्त लेने और देने के साथ साथ उसके रखरखाव और जांच से संबंधित जानकारी लिया. इससे जुड़े सभी कागजातों की जांच की गई. वहीं टीम ने आईसीटीसी लैब जहां एचआईवी की जांच की जाती है वहां का निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में जांच करने के तरीके और उसके दस्तावेजीकरण का अवलोकन किया.
डॉ नकुल प्रसाद चौधरी ने बताया कि केंद्रीय जांच समिति के द्वारा सदर अस्पताल के ब्लड बैंक और आईसीटीसी लैब का जांच किया गया. समिति में केंद्र के तीन एवं राज्य के तीन सदस्य शामिल थे. जिसमे दिल्ली एम्स, लखनऊ एवं इलाहाबाद के सदस्य शामिल थे. मालूम हो कि पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा में थेलेसिमिया से पीड़ित छह बच्चों को एचआईवी संक्रमित रक्त चढ़ाया गया था. मामले की गंभीरता से देखते हुए राज्य से सभी ब्लड बैंकों का जांच किया जा रहा है. इसी क्रम में बुधवार को केंद्रीय कमिटी के द्वारा सरायकेला ब्लड बैंक का जांच किया गया है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
