सरायकेला: झारखंड राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर पूरे राज्य में उत्साह का माहौल है. इसी क्रम में झारखंड लीगल एडवाइजरी एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन तथा अधिवक्ताओं के एक प्रतिनिधि मंडल ने सरायकेला- खरसावां जिले के उपायुक्त नितीश कुमार सिंह से उनके कार्यालय में मुलाकात की और झारखंड स्थापना दिवस की सिल्वर जुबली पर बधाई तथा शुभकामनाएं दीं.

प्रतिनिधि मंडल में संगठन के अध्यक्ष एवं जिला बार एसोसिएशन सरायकेला के पूर्व उपाध्यक्ष ओम प्रकाश, राजेश बिहारी सहाय, डी. एन. ओझा, मनोज कुमार, मनोज कुमार महाली, गौरव कुमार सहित कई अधिवक्ता शामिल थे. मुलाकात के दौरान अधिवक्ताओं ने कहा कि झारखंड राज्य के गठन के बाद सरायकेला जिले तथा पूरे राज्य में अनेक ऐतिहासिक विकास कार्य हुए हैं, जिससे आम लोगों में खुशी और सकारात्मक माहौल बना है.
संस्था ने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में भी झारखंड निरंतर तरक्की करेगा और समाज में भाईचारा तथा उन्नति की भावना और मजबूत होगी. संगठन के अध्यक्ष ओम प्रकाश ने कहा कि आम जनता के सहयोग और संवेदनशील प्रशासन की सहभागिता से झारखंड का भविष्य और भी उज्ज्वल होगा.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
