सरायकेला: नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष और सक्रिय समाजसेवी मनोज कुमार चौधरी ने शुक्रवार को नगर पंचायत प्रशासक से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने बढ़ती ठंड के मद्देनज़र कई महत्वपूर्ण मांगें रखीं.

मनोज चौधरी ने कहा कि शीत लहर का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है, जिसके कारण गरीब और असहाय परिवार सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं. उन्होंने प्रशासक से आग्रह किया कि सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था तुरंत शुरू की जाए और जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण की प्रक्रिया तेज की जाए.
उन्होंने यह भी कहा कि सुबह जलापूर्ति का समय अत्यधिक ठंड में आम लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रहा है. इसलिए पेयजल आपूर्ति के समय में बदलाव जरूरी है ताकि लोग बिना कठिनाई पानी की सुविधा प्राप्त कर सकें.
मनोज चौधरी ने बताया कि प्रशासक के साथ हुई बातचीत सकारात्मक रही. प्रशासक ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग को जलापूर्ति समय में आवश्यक बदलाव के लिए पत्र लिखने का आश्वासन दिया. साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था शीघ्र शुरू करने का भरोसा दिया. इसके अलावा विभाग से कंबल उपलब्ध होते ही उन्हें जल्द से जल्द जरूरतमंदों के बीच बांटने की बात भी कही गई.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
