सरायकेला/Promod kumar: भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव के नेतृत्व में भाजपाइयों ने मंगलवार को सरायकेला के गैरेज चौक पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दीपक बिरुआ का पुतला दहन किया.यह पुतला दहन चाईबासा के तांबे चौक पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे आदिवासियों पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज के विरोध में किया गया है.जानकारी देते हुए उदय सिंहदेव ने बताया कि चाईबासा के ग्रामीण क्षेत्र के लोग सड़क पर नो इंट्री की मांग को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे.सड़क पर एक साल में 150 से अधिक सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं जिसमे कई लोगों की जान भी चली गई है.

कहा कि सभी प्रदर्शनकारी प्रदर्शन करते हुए जब चाईबासा के तांबे चौक पहुंचे तो पुलिस द्वारा उन्हें रोक दिया गया और उन्हें वापस जाने को कहा गया.प्रदर्शनकारी मंत्री दीपक बिरुआ से मिलकर अपनी बातों को रखना चाहते थे,लेकिन पुलिस ने उन्हें मंत्री से मिलने नहीं दिया.विवश होकर सभी प्रदर्शनकारी चौक पर ही बैठ गए.रात्रि के समय करीब 10 बजे जब वे भोजन कर रहे थे उस समय पुलिस द्वारा क्रूरता दिखाते हुए ग्रामीण आदिवासियों पर लाठीचार्ज किया गया और भीड़ को तीतर बितर करने के लिए उनपर आंसू गैस के गोले दागे गए.
कुछ ग्रामीणों को पुलिस ने जेल में भी डाल दिया है.जिलाध्यक्ष ने कहा कि पुलिस द्वारा की गई बर्बरता राज्य सरकार के समर्थन से किया गया है जिसकी भारतीय जनता पार्टी भर्त्सना करती है.इसके विरोध में पार्टी ने आज मुख्यमंत्री और राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री का पुतला दहन किया है.उन्होंने कहा कि आदिवासियों पर अत्याचार के खिलाफ भाजपा ने बुधवार को सरायकेला -खरसांवा जिला एवं पश्चिमी सिंहभूम जिला को बंद करने का निर्णय लिया है.
भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव
एचआईवी रक्त चढ़ाने के जिम्मेदार पर हत्या का मामला हो दर्ज. उदय सिंहदेव ने कहा कि गरीब परिवार के बच्चों को एचआईवी रक्त चढ़ाना विभाग की घोर लापरवाही का द्योतक है.इसके जिम्मेवार पर हत्या का मामला दर्ज होना चाहिए.उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के कार्यकाल में स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह चौपट हो गया है.उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री से इस्तीफा देने की मांग की.मौके पर बद्री नारायण दारोगा,सुमित चौधरी,माइकल महतो,शंकर सोय एवं अभिषेक आचार्य सहित दर्जनों भाजपाई मौजूद थे.
देखें Video

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
