सरायकेला: थाना अंतर्गत बड़बिल चौक के समीप रंगपुर गांव में आपसी विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई को पत्थर से कूचकर हत्या का मामला सामने आया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है.

मृतक की पहचान लक्ष्मण हेंब्रम के रूप में की गई है. मिली जानकारी के अनुसार मृतक़ के पिता ने तीन शादियां की थी. इसी में जमीन को लेकर तीनो पत्नियों के बेटों में विवाद चल रहा था. मृतक़ पहली पत्नी का बेटा था और भाइयों में बड़ा भी था. इसी दौरान बुधवार खेत में काम के दौरान मृतक़ के दो सौतेले भाइयों ने मिलकर बड़े भाई पर पत्थर से हमला कर दिया. आनन- फानन में घायल अवस्था में लक्ष्मण हेंब्रम को सदर अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. उधर घटना के बाद आरोपी भाई मौके से फरार हो गया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

