सरायकेला: उपायुक्त के निर्देश पर सोमवार को जिला खनन विभाग ने कांड्रा थाना क्षेत्र में औचक निरीक्षण अभियान चलाया. इस दौरान जिला खनन पदाधिकारी ज्योति शंकर सतपथी के नेतृत्व में खनिज लदे वाहनों की जांच की गई. निरीक्षण में शामिल टीम ने वाहनों को रोककर उनके परिवहन संबंधी कागजातों की बारीकी से जांच की. सभी वाहन वैध कागजातों के साथ पाए गए.

विज्ञापन
जिला खनन पदाधिकारी ने बताया कि माननीय उच्च न्यायालय के निर्देश के तहत यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि खनिज लदे सभी वाहन तिरपाल से ढककर ही परिवहन करें. उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन खनन गतिविधियों की पारदर्शिता और वैधता सुनिश्चित करने के लिए लगातार कार्रवाई करता रहेगा.

विज्ञापन
