सरायकेला/ Pramod Singh कोलाबीरा स्थित श्री गणेशाय सेवा सदन की वार्षिक बैठक रविवार को दुर्गा मंदिर प्रांगण में आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष चंदन महतो ने की. बैठक में आगामी मकर संक्रांति, 15 जनवरी 2026 के शुभ अवसर पर आयोजित होने वाली सांस्कृतिक संध्या को लेकर विशेष चर्चा की गई.

विज्ञापन
क्लब के सभी सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपनी-अपनी राय और सुझाव रखे. सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष सांस्कृतिक संध्या के साथ-साथ एक कॉमेडी ग्रुप का विशेष कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा. सदस्यों ने कार्यक्रम की रूपरेखा, जिम्मेदारियों के बंटवारे और आवश्यक तैयारियों पर भी चर्चा की. बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने कार्यक्रम को भव्य और सफल बनाने का संकल्प लिया.

विज्ञापन
