सरायकेला/ Rasbihari Mandal प्रखंड के गोविंदपुर पंचायत अंतर्गत किता गांव स्थित काली मंदिर में बुधवार को काली पूजा बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ संपन्न हुई. सुबह से ही पूजा पंडाल में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी.

शाम को आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रसिद्ध झूमर गायक संतोष महतो ने बंगला, ओड़िया, नागपुरी और भोजपुरी गीतों की शानदार प्रस्तुति दी. उनके सुरों पर श्रद्धालु देर रात तक थिरकते नजर आए.

कार्यक्रम का आयोजन काली पूजा कमेटी, गोविंदपुर किता के तत्वावधान में किया गया. कमेटी के शिष्टिकर्ता हरिहर लोहार ने बताया कि वर्ष 1997 में इस पूजा की शुरुआत की गई थी, और तब से यह परंपरा लगातार जारी है. उन्होंने कहा कि ग्रामीणों और युवाओं के सहयोग से हर वर्ष इसे भव्य रूप से मनाया जाता है. इस वर्ष भी पुलिस प्रशासन का भरपूर सहयोग मिला, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्वक संपन्न हुआ.
पूजा पंडाल में आकर्षक सजावट की गई थी, वहीं रावण दहन कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसे देखने सैकड़ों लोग जुटे.

इस मौके पर पूर्णचंद्र तांती, राजेश महतो, राधा गोप, बिस्तु माझी, मुकेश महतो, पीयूष महतो, राजेश लोहार, ठाकुर, बबलू महतो, सहदेव महतो, कीर्तन माझी, बांगो गोप, हीरालाल गोपी, रामनाथ होता, एबी ज्योतिषी, नंदलाल महतो, मंगल गोप, मिथुन सरदार, श्रीधर महतो और बिशु महतो का विशेष सहयोग रहा.

