सरायकेला/ Pramod Singh उपायुक्त के निर्देशानुसार मिली गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार को उत्पाद विभाग की टीम ने गम्हरिया थाना अंतर्गत ग्राम उकाम में छापामारी अभियान चलाया. इस दौरान टीम ने अवैध रूप से संचालित एक चुलाई भट्टी को ध्वस्त किया, लगभग 400 किलोग्राम जावा को नष्ट किया गया तथा 35 लीटर तैयार महुआ चुलाई शराब जब्त की गई.

अवैध शराब निर्माण में लिप्त भट्टी संचालक सोनाराम मुर्मू को घटनास्थल से गिरफ्तार कर लिया गया है. उसके विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है.
उत्पाद अधीक्षक, सरायकेला ने बताया कि जिले में अवैध शराब निर्माण और बिक्री पर पूर्ण नियंत्रण के लिए नियमित छापामारी अभियान चलाए जा रहे हैं. उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसे कृत्यों में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
छापामारी दल में अखिलेश कुमार, अवर निरीक्षक (उत्पाद), आदित्यपुर अंचल के सौदागर पंडित, सहायक अवर निरीक्षक, उत्पाद बरियार हेंब्रम, गृह रक्षक बल के रंजीत कुमार और अन्य कर्मी शामिल थे.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
