सरायकेला: समाहरणालय स्थित सभागार में सोमवार को उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में वर्ष 2025- 26 की माध्यमिक (मैट्रिक) एवं इंटरमीडिएट परीक्षाओं के परीक्षा केंद्रों के चयन को लेकर जिला स्तरीय चयन समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में उपायुक्त ने झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) के दिशा- निर्देशों के आलोक में परीक्षा केंद्र चयन से जुड़े सभी आवश्यक मापदंडों की विस्तार से समीक्षा की.

बैठक के दौरान जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा सभी प्रखंडों से प्राप्त विद्यालयों की उपयुक्तता संबंधी रिपोर्टों की जांच की गई. इन रिपोर्टों में विद्यालयों की आधारभूत संरचना, कक्ष क्षमता, विद्युत व्यवस्था, स्वच्छता, सुरक्षा व्यवस्था और परीक्षा संचालन के लिए आवश्यक अन्य सुविधाओं का बिंदुवार मूल्यांकन किया गया.
समीक्षा के उपरांत चयन समिति ने प्राप्त रिपोर्टों के आधार पर संस्तुत सूची को अंतिम रूप देते हुए झारखंड एकेडमिक काउंसिल को अनुमोदन हेतु भेजने का निर्णय लिया. जिले में माध्यमिक (मैट्रिक) परीक्षा के लिए कुल 42 परीक्षा केंद्र तथा इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए 30 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं. सभी केंद्रों का चयन निर्धारित मानकों और उपलब्ध सुविधाओं के अनुसार किया गया है.
बैठक में सांसद प्रतिनिधि, विधायक प्रतिनिधि, जिला शिक्षा पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी तथा समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
