इसे अपने सभी मित्रों और परिवार के साथ साझा करें...
सरायकेला: नगर पंचायत क्षेत्र स्थित भगवती ज्वेलर्स में चोरी की कोशिश करते हुए रंगे हाथ पकड़े गए पश्चिम बंगाल के दोनों आरोपियों को बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. सरायकेला पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों को न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उन्हें जेल भेजने का आदेश दिया गया.
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.44.43
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.46.41
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.47.58
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.52.28
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.52.29 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.52.29 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.52.29
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.52.30
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.52.31
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.52.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.57.32 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.57.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.57.33 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.57.33
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.13.31
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.36.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.36.30
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.36.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.37.51
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.38.23
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.39.53
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.41.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.41.22
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.42.40 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.42.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.44.41 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.44.42
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.44.43 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.44.43 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.44.43 (4)
[smartslider3 slider="7"]
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मंगलवार को दोनों आरोपी ग्राहक बनकर भगवती ज्वेलर्स पहुंचे थे. दुकान में सोने की बाली देखने के दौरान उन्होंने मौका पाकर एक जोड़ी कान की सोने की बाली चोरी कर जेब में छिपा ली. हालांकि उनकी पूरी हरकत दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई. फुटेज देखने के बाद दुकानदार को शक हुआ और दोनों को वहीं रोक लिया गया.
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.00.15 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.00.15
तलाशी लेने पर एक आरोपी की जेब से चोरी की गई सोने की बाली बरामद हुई. इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों आरोपियों को पकड़कर सरायकेला थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया.
पुलिस ने इस मामले में सरायकेला थाना कांड संख्या 45/26 दर्ज करते हुए भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 303(2), 317(2) एवं 3(5) के तहत प्राथमिकी दर्ज की.
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बाबू अली (46 वर्ष) तथा शेख सैयद अली (27 वर्ष) के रूप में हुई है. दोनों पश्चिम बंगाल के गोकुलपुर, थाना खड़गपुर शहर, जिला पश्चिम मेदिनीपुर के निवासी बताए गए हैं.
सरायकेला थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों को विधिसम्मत कार्रवाई के बाद न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. उन्होंने कहा कि जिले में अपराध करने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा.
पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि दोनों आरोपियों का जिले या आसपास के क्षेत्रों में हुई अन्य चोरी की घटनाओं से कोई संबंध है या नहीं. सीसीटीवी फुटेज और बरामद आभूषण इस मामले में पुलिस के लिए महत्वपूर्ण साक्ष्य बने हैं.