सरायकेला: आगामी 29 दिसंबर को एनआईटी जमशेदपुर के 15वें दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शामिल होंगी. राष्ट्रपति के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं. डीसी और एसपी लगातार बैठक कर कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं.

मंगलवार को डीसी और एसपी ने जियाडा सभागार में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर राष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर विस्तृत चर्चा की और आवश्यक दिशा- निर्देश दिए.
उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने बताया कि बैठक का उद्देश्य महामहिम राष्ट्रपति के आगमन के दौरान रूट लाइन को लेकर सभी तैयारियों की समीक्षा करना और संबंधित अधिकारियों की ड्यूटी निर्धारित करना था. उन्होंने कहा कि एनआईटी प्रबंधन के साथ समन्वय स्थापित कर रूट मैप भी तैयार किया गया है.
बाईट
नीतीश कुमार सिंह (डीसी- सरायकेला)
वहीं पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभी तैयारियां तेज कर दी गई हैं. पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की जाएगी ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न हो सके.
बैठक के बाद डीसी और एसपी सहित सभी अधिकारियों ने एनआईटी परिसर का दौरा किया और मौके पर जाकर तैयारियों की समीक्षा की.
बाईट
मुकेश कुमार लुणायत (एसपी- सरायकेला)

