समस्तीपुर: जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के मेहसारी पंचायत के वार्ड संख्या 8 में शनिवार सुबह एक प्रेमी जोड़े का शव पेड़ से लटका मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही गांव में सनसनी मच गई और देखते ही देखते सैकड़ों लोग घटनास्थल पर जुट गए. स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना उजियारपुर पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी.

करीब दो घंटे की जांच के बाद लड़के की पहचान विभूतिपुर थाना क्षेत्र के केराई वार्ड संख्या 11 निवासी अक्षय सिंह के 18 वर्षीय पुत्र पंकज कुमार के रूप में हुई. वहीं लड़की की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है. मृतक पंकज के परिजनों ने बताया कि वह शुक्रवार शाम घर से निकला था लेकिन वापस नहीं लौटा. काफी खोजबीन के बाद शनिवार सुबह ग्रामीणों से सूचना मिली कि उसका शव पेड़ से लटका मिला है.
मृतक के भाई ने हत्या की आशंका जताते हुए कहा कि पंकज की किसी ने हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया है. उसने यह भी बताया कि मृत लड़की के बारे में परिवार को कोई जानकारी नहीं है.
उजियारपुर थाना पुलिस ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर वे मौके पर पहुंचे. लड़के की पहचान कर ली गई है, जबकि लड़की की पहचान अभी अज्ञात है. उसके पास से एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
