साहिबगंज: जिले के तालझारी प्रखंड क्षेत्र के जमालपुर गांव में राशन की मांग को लेकर दर्जनों कार्डधारी ग्रामीणों ने गुरुवार को सड़कों पर उतर कर जोरदार हंगामा किया. ग्रामीणों ने अपने हाथों में राशन कार्ड लेकर डीलर मरांगमय हेम्ब्रम और स्थानीय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की.

ग्रामीणों का आरोप है कि डीलर मरांगमय हेम्ब्रम प्रत्येक महीने समय पर राशन नहीं देते हैं. कई बार तीन से चार महीने तक राशन नहीं मिलता है और जब ग्रामीण उनके घर जाते हैं तो उनके साथ गाली- गलौज की जाती है. साथ ही कार्ड में अंकित अनाज की कटौती भी की जाती है.
हंगामा कर रहे ग्रामीणों ने जिले के डीसी हेमंत सत्ती से तत्काल कार्रवाई की मांग की है. ग्रामीणों ने कहा कि राशन डीलर और संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए और तीन माह का बकाया राशन जल्द उपलब्ध कराया जाए.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
