चतरा: जिले में बक्शा नदी में बहे सोनू का शव चार दिन बीत जाने के बाद भी नहीं मिल पाया है. घटना के बाद से ही स्थानीय गोताखोरों की टीम लगातार खोजबीन में जुटी हुई है, लेकिन अब तक कोई सफलता नहीं मिली है. सांसद कालीचरण सिंह और सिमरिया विधायक उज्ज्वल कुमार दास ने घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों से मुलाकात की और प्रशासन को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए थे. बावजूद इसके खोज अभियान में अपेक्षित तेजी नहीं दिख रही है.

स्थानीय लोगों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर समय पर एनडीआरएफ की टीम पहुंचती, तो शायद सोनू को खोजा जा सकता था. जानकारी के अनुसार, डीसी ने एनडीआरएफ की प्रतिनियुक्ति के आदेश दिए थे, लेकिन एनडीआरएफ ने बाहर रहने का हवाला देकर आने से इंकार कर दिया. इस घटना से लोगों में आक्रोश व्याप्त है.
भाजपा महामंत्री डॉ. मृत्युंजय ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि एनडीआरएफ का मौके पर मौजूद नहीं होना बेहद चिंता का विषय है. उन्होंने कहा कि सरकार को तुरंत विशेषज्ञ टीम भेजनी चाहिए, ताकि सोनू की तलाश पूरी की जा सके. फिलहाल नदी किनारे सोनू के परिजन और ग्रामीण बड़ी संख्या में डटे हुए हैं.
गौरतलब है कि इटखोरी निवासी सोनू चार दिन पहले शौचालय के दौरान पैर फिसलने से नदी के तेज बहाव में बह गया था. परिजनों का कहना है कि अब तक सरकार या जिला प्रशासन से किसी भी प्रकार की ठोस मदद नहीं मिली है. स्थानीय लोग अपने स्तर पर ही खोजबीन में लगे हुए हैं.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
