राजनगर: जन्माष्टमी के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रुगंटा माइंस लिमिटेड (चालियामा स्टील प्लांट) की ओर से शुक्रवार को लोधा पहाड़ के समीप पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए और जल, जंगल एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक किया गया.


कंपनी के ज्वाइंट वाइस प्रेसिडेंट गिरिधारी लाल पारीक ने कहा कि स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पेड़ जरूर लगाना चाहिए. आज लगाए गए पौधे आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की नींव बनेंगे. उन्होंने जल, जंगल और जमीन के संरक्षण के साथ लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल की अपील की.
कार्यक्रम में ग्राम प्रधान गोपाल प्रधान, सुमित सिंहदेव, शिशिर सिंहदेव, धनंजय सिंह, योगेंद्र प्रधान, रमेश दास, मानु देहरी, पुरुषोत्तम महतो सहित वन विभाग के अधिकारी और ग्रामीण मौजूद रहे. पौधारोपण के माध्यम से कंपनी ने क्षेत्र में हरियाली बढ़ाने के साथ प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण में सामूहिक भागीदारी का संदेश दिया.
रिपोर्ट: रासबिहारी मंडल

