
आदित्यपुर: सरायकेला- खरसावां जिले के पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी के निर्देश पर जिलेभर में फरार एवं गैर-जमानती वारंटियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बुधवार को आरआईटी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच गैर-जमानती वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया.


थाना प्रभारी रविकांत पाराशर के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के दौरान GR-153/17 के वारंटी विकास पासवान (34), ST-107/20 के वारंटी भोला लोहार (25), CS-211/21 के वारंटी रवि रंजन त्रिपाठी (35), Electricity Case No.-29/19 के वारंटी संतोष कुमार (45) तथा GR-2295/14 के वारंटी सुरेश अधिकारी (45) को उनके-अपने ठिकानों से गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने सभी आरोपियों को विधिसम्मत प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय में प्रस्तुत किया. जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
थाना प्रभारी ने क्या कहा
आरआईटी थाना प्रभारी रविकांत पाराशर ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में फरार एवं गैर-जमानती वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान के तहत चिन्हित आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है.
उन्होंने कहा कि न्यायालय से जारी वारंट का अनुपालन हर हाल में सुनिश्चित किया जाएगा. फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है और कानून से बचने की कोशिश करने वाले किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा. आम लोगों से भी कानून- व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई है.
Edited By Sarita Mahato





