रांची: पुलिस विभाग में भ्रष्टाचार के खिलाफ गुरुवार को एसीबी ने बड़ी कार्रवाई की है. जहां रांची एसीबी की टीम ने सिटी डीएसपी के रीडर सुनील पासवान को दस हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है.

जानकारी के अनुसार, रीडर ने एक मामले में एक व्यक्ति से रिश्वत की मांग की थी. पीड़ित व्यक्ति ने रिश्वत देने से इनकार करते हुए एसीबी में शिकायत दर्ज कराई. शिकायत की जांच में रिश्वतखोरी की पुष्टि होने पर एसीबी ने जाल बिछाया और कार्रवाई करते हुए सुनील पासवान को पकड़ लिया. एसीबी अधिकारियों ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. मामले की जांच जारी है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
