इसे अपने सभी मित्रों और परिवार के साथ साझा करें...
रामगढ़: जिले के वेस्ट बोकारो ओपी क्षेत्र के बड़गांव के जायसवाल मुहल्ले में रिश्तों को तार-तार करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पिता ने अपने ही बेटे की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी. जानकारी के अनुसार मृतक बेटा शराब के नशे का आदी था और अक्सर घर में झगड़ा करता था. घटना के दौरान आरोपी पिता भी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए रांची रेफर किया गया है.
सूत्रों के अनुसार मृतक का नाम संगीत जायसवाल है, जो रोजाना शराब पीकर घर आता था. गुरुवार की रात भी शराब के नशे में धुत होकर घर आया और पिता सुशील जायसवाल से मामूली विवाद में उलझ गया. देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों के बीच लोहे व धारदार हथियार से मारपीट हो गई. इस दौरान बेटे की मौके पर ही मौत हो गई और पिता गंभीर रूप से घायल हो गए.
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.00.15 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.00.15
घटना की सूचना पाकर वेस्ट बोकारो ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है. इंस्पेक्टर मांडू थाना रजत कुमार ने बताया कि मामले की जांच जारी है और सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है.
भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है। विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।